Search

 
 
 

Simdega News: जेल में भोजन की गुणवत्ता जांचने पहुंचीं DLSA सचिव

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की सचिव मरियम हेमरोम ने सोमवार को मंडल कारा सिमडेगा का निरीक्षण किया.
 

Simdega: झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की सचिव मरियम हेमरोम ने सोमवार को मंडल कारा सिमडेगा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की.

 

इसके बाद सचिव ने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से बातचीत की और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों को समय पर पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल एवं जेल अधीक्षक अजय कुमार भी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही