Search

 
 
 

Chaibasa News: दिवंगत सुदिव्य सोनू के लिए कांग्रेस भवन में शोक सभा आयोजित, दी गई श्रद्धांजलि

Chaibasa News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. वे एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे. उनके निधन से झारखंड की राजनीति एवं सामाजिक जीवन को गहरा आघात पहुंचा है. जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा.
 
दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के लिए श्रद्धांजलि सभा

Shambhu Kumar

Chaibasa News: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर सोमवार को चाईबासा के कांग्रेस भवन में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई. 

 

इसे भी पढ़ें:


कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. वे एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे. उनके निधन से झारखंड की राजनीति एवं सामाजिक जीवन को गहरा आघात पहुंचा है. जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा.


उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य को उनके अनुभव, सक्रियता और योगदान की आवश्यकता थी. उनका निधन सरकार, समाज और राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति है. कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है. शोक सभा में कांग्रेसजनों ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया.

 
इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, जिप सदस्य जय प्रकाश महतो, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, जय प्रकाश लागुरी, सिकुर गोप, वरीय कांग्रेसी अशरफुल होदा, लियोनर्ड बोदरा, सोमा पुरती, इम्तियाज खान, राजेन्द्र कच्छप, विक्रमादित्य सुंडी, गोपाल बोदरा, मथुरा चाम्पिया, सुरसेन टोपनो, जहांगीर आलम, काजल गोराई समेत अन्य कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही