Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News : चक्रधरपुर में कांग्रेस नेता से कार व मोबाइल की लूट,3 पर FIR दर्ज

पश्चिमी सिंहभूम के मुफस्सिल थाना में चाईबासा के हिन्द चौक निवासी व कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर आलम ने कार और मोबाइल लूटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Chaibasa (Shambhu Kumar):पश्चिमी सिंहभूम के मुफस्सिल थाना में चाईबासा के हिन्द चौक निवासी व कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर आलम ने कार और मोबाइल लूटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

 

 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनके परिचित जमशेदपुर निवासी मोहम्मद खालिद के कहने पर वह अपनी महिंद्रा एक्सयूवी कार से उसे लेकर चक्रधरपुर गए थे. वहां पहले से मौजूद जुगसलाई निवासी मोहम्मद रफीक और एक अन्य व्यक्ति भी कार में सवार हो गए.आरोप है कि चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर खरसावां मोड़ के पास तीनों ने उनके साथ मारपीट की तथा उनकी कार और मोबाइल छीन लिया.

Uploaded Image

प्राथमिकी में मोहम्मद जहांगीर आलम ने आरोप लगाया है कि परिचित ने षड्यंत्र के तहत उन्हें बहला-फुसलाकर चक्रधरपुर बुलाया और जान से मारने की नीयत से कार व मोबाइल लूट लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.इधर पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही