Search

 
 
 

Chaibasa News: बिरसा मुंडा स्मारक से कॉपर रस्सी चोरी, समिति ने किरीबुरू थाना प्रभारी से की मुलाकात

पश्चिमी सिंहभूम जिला के किरीबुरू स्थित बिरसा मुंडा स्मारक से धनुष में लगी कॉपर की रस्सी चोरी होने के मामले ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है. घटना को लेकर बिरसा स्मारक सेवा समिति, किरीबुरू-मेघाहातुबुरू-प्रोस्पेक्टिंग के पदाधिकारियों ने किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की.
 

Nowamundi (Amit Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के किरीबुरू स्थित बिरसा मुंडा स्मारक से धनुष में लगी कॉपर की रस्सी चोरी होने के मामले ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है. घटना को लेकर बिरसा स्मारक सेवा समिति, किरीबुरू-मेघाहातुबुरू-प्रोस्पेक्टिंग के पदाधिकारियों ने किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की.


समिति के प्रतिनिधिमंडल में महासचिव अमर सिंह सुंडी समेत बीरबल गुड़िया, सेरगेया अंगारिया, माधव चन्द्र कोड़ा, बलभद्र बिरुली, प्रदीप चातर, भीमसेन मारला और गोपी लागुरी शामिल थे. पदाधिकारियों ने कहा कि बिरसा मुंडा स्मारक आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है. ऐसे में स्मारक से चोरी की घटना बेहद चिंताजनक है और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है.


समिति ने पुलिस प्रशासन से देर रात तक घूमने वाले संदिग्ध बच्चों और युवकों की गतिविधियों पर निगरानी रखने, रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की. साथ ही थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता है.


थाना प्रभारी रोहित कुमार ने समिति को आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने का प्रयास जारी है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी सेल प्रबंधन को महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पत्र भेजा गया था. अब पुनः सेल प्रबंधन से समन्वय कर जल्द कैमरे लगाने की दिशा में पहल की जाएगी, ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही