Search

 
 
 

W. Singhbhum News: चक्रधरपुर के पोड़ाहाट मिनी स्टेडियम में कराटेकारों को मिला बेल्ट व प्रमाण पत्र

पश्चिमी सिंहभूम कराटे डू एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को भारत भवन स्थित पोड़ाहाट मिनी स्टेडियम परिसर में ग्रेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड गोजू रियू कराटे डू एसोसिएशन से जुड़े प्रशिक्षुओं को कलर बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.
 
  • - खेल से अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना होती है विकसित: जगत माझी

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम कराटे डू एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को भारत भवन स्थित पोड़ाहाट मिनी स्टेडियम परिसर में ग्रेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड गोजू रियू कराटे डू एसोसिएशन से जुड़े प्रशिक्षुओं को कलर बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी शामिल हुए. 


इस मौके पर विधायक जगत माझी ने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक है. खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा की भावना विकसित करता है और अनुशासन का पाठ पढ़ाता है. उन्होंने कहा कि कराटे आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का सशक्त माध्यम है. 


कराटे से न सिर्फ शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है.कार्यक्रम के दौरान विधायक ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम और मनोहरपुर क्षेत्र की ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे. 

 

130 प्रशिक्षु कराटेकारों को मिला बेल्ट व प्रमाण पत्र 

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सिहान गौस खान की देखरेख में 23 और 24 मई को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ. शिविर के समापन पर सेंसई एहसान अहमद और सेंसई सोमारी हेम्ब्रम ने प्रशिक्षुओं की ग्रेडिंग परीक्षा ली. परीक्षा में सफल रहे सोनुवा, गोइलकेरा, राजनगर और गुदड़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों के करीब 130 प्रशिक्षु कराटेकारों को कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

 

इस अवसर पर नन्हें कराटेकारों ने करटा और आत्मरक्षा के शानदार प्रदर्शन से अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बच्चों की प्रतिभा देख उपस्थित अतिथियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया. समारोह में जेवियर प्रकाश तिर्की, मनोज भगेरिया, इकबाल खान, तबरेज हामिद, हैदर लारी, दानिश जेब, राजेश शर्मा, दीपक महतो, मोहम्मद जलाल, मोहम्मद कलीम, चुन्नू रहमान समेत बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही