Search

 
 
 

Chatra News: रोजगार के लिए गए युवक की विशाखापटनम में मौत, हत्या की आशंका, शव घर लाने की मांग

रोजगार की तलाश में गए चतरा के दंतार गांव निवासी बृज मोहन ठाकुर के पुत्र निरंजन ठाकुर का शव आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है.
 

Chatra: रोजगार की तलाश में गए चतरा के दंतार गांव निवासी बृज मोहन ठाकुर के पुत्र निरंजन ठाकुर का शव आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि निरंजन ठाकुर तीन दिन पहले गांव के ही लगभग एक दर्जन साथियों के साथ मजदूरी करने के लिए घर से विशाखापटनम गए थे. 


जानकारी के अनुसार संदिग्ध अवस्था में विशाखापटनम पुलिस ने उनका शव बरामद किया. घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में मातम का माहौल छा गया. मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है. जिनमें एक बच्चा दिव्यांग है. इधर परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि शव को सुरक्षित तरीके से घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए. साथ ही परिवार ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है. ताकि बच्चों और परिवार का भरण-पोषण हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही