Search

 
 
 

Jamtara News: बकरीद को लेकर नारायणपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को नारायणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया.
 
Jamtara: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को नारायणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया.
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मुराद हसन ने की. मौके पर मुख्य रूप से एसडीपीओ वसीम रजा उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है. सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचने की अपील भी की गई.
बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर रविंद्र महतो, पूर्व उप प्रमुख दल गोविंद रजक, अंचल निरीक्षक सौरभ कुमार, पंचायत समिति सदस्य पवन पोद्दार,बीरबल अंसारी विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा लोगों से शांति एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई. बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही