Search

 
 
 

Palamu News: वार्ड पार्षद पुत्र की सड़क हादसे में मौत

नगर निगम के वार्ड नंबर एक के वार्ड पार्षद सदस्य के 25 वर्षीय पुत्र कुश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना रविवार शाम की है. इस हादसे के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है.
 

Medininagar: नगर निगम के वार्ड नंबर एक के वार्ड पार्षद सदस्य के 25 वर्षीय पुत्र कुश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना रविवार शाम की है. इस हादसे के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है.

 

मिली जानकारी के अनुसार कुश कुमार पाटन मोड़ की ओर से अपने घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान सिंगरा पुल के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तत्काल घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए MMCH अस्पताल पहुंचाया.

 

दुर्घटना में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही