Search

 
 
 

Jamtara News: 5 साल के प्यार को मिला पुलिस का सहारा, प्रेमी युगल को पुलिस ने कराई विदाई

जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेम कहानी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का पुलिस के प्रति नजरिया ही बदल दिया है. पांच साल से एक-दूसरे से प्यार करने वाले युवक-युवती ने परिवार की नाराजगी के बीच घर छोड़कर उत्तर प्रदेश में मंदिर में शादी कर ली
 

Jamtara: जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेम कहानी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का पुलिस के प्रति नजरिया ही बदल दिया है. पांच साल से एक-दूसरे से प्यार करने वाले युवक-युवती ने परिवार की नाराजगी के बीच घर छोड़कर उत्तर प्रदेश में मंदिर में शादी कर ली, लेकिन आखिरकार पुलिस की सूझबूझ और समझदारी ने दोनों परिवारों को एक कर दिया.

 

मामला जामजोरी पंचायत का है. मोहलबना गांव निवासी 21 वर्षीय विशाल टुडू और मधुवाचक गांव की 20 वर्षीय एकादशी भंडारी पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध में थे. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग जाति होने के कारण परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था.

 

परिजनों के विरोध के बाद दोनों घर छोड़कर उत्तर प्रदेश चले गए और वहां मंदिर में विवाह कर लिया. इधर युवती के पिता गुणाधर भंडारी ने 21 मई को थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है.

 

शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई. जांच के दौरान पता चला कि दोनों अपनी मर्जी से साथ गए थे और कानूनी रूप से बालिग भी हैं. इसके बाद रविवार को प्रेमी युगल थाना पहुंचा, जहां थाना प्रभारी अमर सिंह तापेय ने दोनों पक्षों के अभिभावकों और ग्रामीणों को बुलाकर घंटों समझौता वार्ता कराई.

 

काफी समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार दोनों परिवार इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए. थाना परिसर में ही माहौल भावुक हो गया और नवविवाहित जोड़े को परिजनों के साथ खुशी-खुशी घर भेज दिया गया. इस पूरे मामले के शांतिपूर्ण समाधान के बाद ग्रामीणों ने भी थाना प्रभारी की जमकर सराहना की. लोगों ने कहा कि यह सिर्फ पुलिसिंग नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और संवेदनशीलता की मिसाल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही