Search

 
 
 

Ramgarh News: CCL रजरप्पा क्षेत्र में डीजल चोरी की साजिश विफल, 5 बाइक व 9 गैलन बरामद

मगढ़ के रजरप्पा क्षेत्र में लगातार सीसीएल सुरक्षा विभाग की सतर्कता और रजरप्पा थाना पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान का असर दिखने लगा है. अब क्षेत्र में डीजल चोरी की साजिश विफल होने लगी है. चोर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास तो कर रहे हैं.
 

Ramgarh: रामगढ़ के रजरप्पा क्षेत्र में लगातार सीसीएल सुरक्षा विभाग की सतर्कता और रजरप्पा थाना पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान का असर दिखने लगा है. अब क्षेत्र में डीजल चोरी की साजिश विफल होने लगी है. चोर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास तो कर रहे हैं. लेकिन सफल नहीं हो पा रहे है. हालांकि CCL प्रबंधन द्वारा कोयला जप्त के साथ-साथ उपयोग होने वाले बाइक को भी जप्त किया जा रहा है.

 

इस बार सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के बेस वर्कशॉप परिसर में डीजल चोरी की योजना को सीसीएल प्रबंधन एवं रजरप्पा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से विफल कर दिया गया. इस संबंध में सीसीएल प्रबंधन द्वारा रजरप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन भी दिया गया है.

 

गुप्त सूचना के आधार पर बीती देर रात संयुक्त अभियान चलाया गया. सूचना थी कि लगभग 12 से 15 की संख्या में अपराधी बेस वर्कशॉप परिसर में घुसकर डीजल चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं. सूचना मिलते ही सीसीएल सुरक्षा विभाग एवं रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. संयुक्त छापेमारी के दौरान अपराधी अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए.

 

वही अभियान के दौरान घटनास्थल से 5 मोटरसाइकिल, 40 लीटर क्षमता वाले 9 गैलन, डीजल चोरी में प्रयुक्त पाइप एवं रस्सी बरामद किए गए. बरामद सभी सामग्रियों को रजरप्पा थाना लाया गया है. चोरी के मामले के खिलाफ CCL प्रबंधन ने रज्जाक अंसारी, असीरुद्दीन अंसारी, जाहिर अंसारी, रिजवान अंसारी, जिया उल, कोनेन अंसारी, इफ्तेखार, रविंद्र साव, कुदुस अंसारी, कलीम अंसारी, इजहार अंसारी सहित अन्य चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

 

इधर सीसीएल प्रबंधन ने बताया कि इन आरोपियों में से कईयों के विरुद्ध पूर्व में भी डीजल चोरी, उत्पादन कार्य में बाधा पहुंचाने, मशीन रुकवाने, डराने-धमकाने तथा मारपीट जैसी घटनाओं को लेकर कई शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं. इसके बावजूद संगठित रूप से अवैध गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास लगातार किया जा रहा है.

 

सीसीएल रजरप्पा प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कोयला एवं डीजल चोरी जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा. साथ ही आसपास के ग्रामीणों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे सीसीएल संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि राष्ट्र की महत्वपूर्ण संपत्तियों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही