- पराया में एनएच-75 से पिंगू तक 4 किलोमीटर सड़क और पुलिया बनाने की मांग - ग्रामीण
Shambhu Kumar
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला की बंदगांव प्रखंड के टेबो पंचायत के पराया गांव में एनएच-75 मुख्य मार्ग से पिंगू जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया भारी बारिश के पानी में बह गई है. पुलिया के बह जाने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें:
चारपहिया वाहनों के आवागमन में भी काफी दिक्कत हो रही है. समस्या को लेकर टेबो पंचायत की मुखिया शीलवंती ओड़िया एवं झामुमो नेता मांगरा ओड़िया ने चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव एवं सांसद जोबा मांझी से अविलंब पहल करने की मांग की है. उन्होंने एनएच-75 मुख्य मार्ग से पिंगू तक करीब 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराने के साथ-साथ पराया में बह चुकी पुलिया का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है.
मुखिया शीलवंती ओड़िया ने कहा कि बरसात में पुलिया बह जाने के कारण ग्रामीणों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. इस मार्ग से कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं. सड़क की स्थिति भी खराब है और पुलिया के बह जाने से परेशानी और बढ़ गई है. एनएच-75 से पिंगू तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण होने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा.
वहीं झामुमो नेता मांगरा ओड़िया ने कहा कि पुलिया बह जाने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. यह मार्ग दर्जनों गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है. उन्होंने कहा कि एनएच-75 से पिंगू तक 4 किलोमीटर सड़क निर्माण और पुलिया का पुनर्निर्माण ग्रामीणों की वर्षों पुरानी जरूरत है.
उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की.ताकि क्षेत्र में आवागमन सुचारु हो सके और मरीजों, विद्यार्थियों तथा आम ग्रामीणों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

