- ब्लू डार्ट कंपनी के नाम पर आया फर्जी कॉल, एक रिंग के बाद हैकरों के नियंत्रण में पहुंचा व्हाट्सएप अकाउंट
Shambhu Kumar
Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बार ठगों ने पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंसिपल आनंद चंद्र प्रधान को अपना निशाना बनाया.
साइबर अपराधियों ने उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनकी संपर्क सूची में शामिल लोगों से 20 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी.
इसके बाद कॉल करने वाले ने उन्हें एक दूसरा मोबाइल नंबर दिया और उस पर फोन करने को कहा.बताया जाता है कि जैसे ही प्रिंसिपल ने दिए गए नंबर पर फोन किया, महज एक घंटी बजने के बाद कॉल कट गया.
इसके कुछ ही समय बाद उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैकरों के नियंत्रण में चला गया. साइबर अपराधियों ने उनके अकाउंट से संपर्क सूची में शामिल लोगों को संदेश भेजना शुरू कर दिया. आरोपियों ने प्रत्येक व्यक्ति से 20 हजार रुपये की मांग की.
इसके लिए संदेश के साथ क्यूआर कोड भी भेजा गया. इसकी जानकारी मिलते ही आनंद चंद्र प्रधान ने तत्काल मोबाइल दुकान पहुंचकर अपना व्हाट्सएप अकाउंट दोबारा चालू कराने और समस्या का समाधान करने का प्रयास किया.
इस घटना के बाद शहर के लोगों में चिंता बढ़ गई है. साइबर अपराधी पार्सल पहुंचाने और लोकेशन की जानकारी लेने के बहाने लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं.
किसी को भी ओटीपी साझा न करें और संदिग्ध क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान न करें. परिचित के नंबर से पैसे मांगे जाने पर पहले फोन कर पुष्टि जरूर करें.साथ ही इसकी तत्काल जानकारी पुलिस को दे.

