Search

 
 
 

चक्रवाती तूफान अकवान का झारखंड में असर, बढ़ेगी कंपकपी, छाएगा कोहरा

Ranchi News: 20 और 21 नवंबर को कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभवना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. राज्य के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने शुक्रवार सुबह ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दस्तक दिया. मौसम विभाग ने अगले 6 घंटे तक 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंके 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. चक्रवाती तूफान से झारखंड के सभी जिलों में पांच दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है. 


20 और 21 नवंबर को कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभवना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. राज्य के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. रांची, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत आसपास के इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें - 

उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना

राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में 21 नवंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग के मुताबिक, रांची में 22 और 23 नवंबर को सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है.


22 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक हो सकती है. 23 नवंबर को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं 24 और 25 नवंबर को सुबह कोहरा रहने के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है. रांची और आसपास के इलाकों में 21 नवंबर को सामान्यतः बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दो या उससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

 

मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की धान की फसल अब पककर तैयार हो चुकी है. मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यथाशीघ्र धान की कटाई कर लें और कटी हुई फसल को सुरक्षित एवं सूखे स्थान पर रख लें. थोड़ी सी सतर्कता आपकी महीनों की मेहनत और तैयार फसल को संभावित नुकसान से बचा सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही