National News: सुप्रीम कोर्ट ने हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले के अभियुक्त धीरेंद्र सिंह को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. न्यायाधीश एमएम सुंदरेश और न्यायाधीश प्रसन्ना बी वाराले की पीठ ने धीरेंद्र की अपील पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया. सुनवाई के दौरान अधिवक्ता भास्कर त्रिवेदी,योगेश खन्ना, प्रताप शंकर और शिल्पी श्रीवास्तव ने अभियुक्त की ओर से दलील पेश की.
हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले की जांच के दौरान CID धीरेंद्र सिंह को 9-4-2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी. हजारीबाग ट्रेजरी से वेतन मद में हुई करीब 28 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी में उसे अभियुक्त बनाया गया था.
इसे भी पढ़ें -
ट्रेजरी से फर्जी निकासी के मुख्य अभियुक्त शुभम चौधरी ने पूछताछ के दौरान धीरेंद्र का नाम लिया था. इसके अलावा फर्जी निकासी के इस मामले में उसे नामजद अभियुक्त भी बनाया गया था. धीरेंद्र डिसपैच क्लर्क के रूप में कार्यरत था. CID ने मामले की जांच के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दायर कर दिया है. ट्रायल कोर्ट में फिलहाल इस घोटाले की सुनवाई चल रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

