Search

 
 
 

Chaibasa News: गुरु गोष्ठी में पहुंचे डीसी, पात्र विद्यार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

Chaibasa News: बुधवार को श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय, बड़ी बाजार, चाईबासा में आयोजित गुरु गोष्ठी में डीसी मनीष कुमार शामिल हुए. जहां उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा तक पहुंचाना सुनिश्चित करें.
 
गुरु गोष्ठी में उपायुक्त मनीष कुमार

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. बुधवार को श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय, बड़ी बाजार, चाईबासा में आयोजित गुरु गोष्ठी में उन्होंने यह निर्देश दिया. बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सहित सदर प्रखंड के 12 क्लस्टरों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित थे.


इसे भी पढ़ें:


गुरु गोष्ठी में साइकिल वितरण योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए. इसके लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने और समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


उन्होंने विद्यालयों में पढ़ने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर भी जोर दिया. शिक्षकों को युवाओं को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. गुरु गोष्ठी के बाद उपायुक्त ने विद्यालय का निरीक्षण किया और छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. 


उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की क्षमता और रुचि के अनुसार शिक्षण कार्य करने तथा प्रत्येक बच्चे की सीखने की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा. उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नियमित शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता को आवश्यक बताया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही