Search

 
 
 

Chaibasa News :  डीसी ने SSIP प्लस टू स्कूल का किया औचक निरीक्षण

Chaibasa News : उन्होंने बच्चों को गणित विषय को आसानी से समझने और प्रश्नों को कम समय में हल करने के कई उपयोगी ट्रिक्स बताए. कक्षा के दौरान उपायुक्त ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया.
 
डीसी मनीष कुमार
  • बच्चों से किया संवाद, गणित के आसान ट्रिक्स बताए

Shambhu Kumar

 

Chakradharpur News : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार सुबह मनोहरपुर प्रखंड स्थित एसएसआईपी प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका से अलग एक शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर कक्षा ली.

 

 

उन्होंने बच्चों को गणित विषय को आसानी से समझने और प्रश्नों को कम समय में हल करने के कई उपयोगी ट्रिक्स बताए. कक्षा के दौरान उपायुक्त ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया.

 

उन्होंने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, विषयों के रिवीजन और प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर हल करने के तरीके समझाए. उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान कठिन अध्यायों को प्राथमिकता देते हुए नियमित अभ्यास करना चाहिए.

 

साथ ही, पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने से परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलती है.उपायुक्त ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बेहतर परिणाम के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास जरूरी है.

 

उन्होंने बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसी के अनुरूप पढ़ाई करने की सलाह दी.उपायुक्त के सहज और प्रेरक अंदाज से विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय के विद्यार्थी आगामी मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहेगा.

 

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने विद्यालय प्रशासन व शिक्षकों को पठन-पाठन का वातावरण और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही