Search

 
 
 

Chaibasa News : डीसी ने वोकल फॉर लोकल की अवधारणा को अपनाने का दिया निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीओ) के सुदृढ़ीकरण, क्षमता संवर्धन और व्यावसायिक विकास को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई
 
  • किसान उत्पादक कंपनियों के सुदृढ़ीकरण, क्षमता संवर्धन व व्यावसायिक विकास को लेकर कार्यशाला आयोजित

Chaibasa (Shambhu Kumar):पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीओ) के सुदृढ़ीकरण, क्षमता संवर्धन और व्यावसायिक विकास को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई.इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि एफपीओ को केवल संगठन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त व्यावसायिक इकाई के रूप में विकसित करना समय की आवश्यकता है.

 

उन्होंने स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, वैल्यू एडिशन और प्रभावी विपणन पर विशेष बल देते हुए वोकल फॉर लोकल की अवधारणा को अपनाने का आह्वान किया.उन्होंने हाई वैल्यू फसलों, आधुनिक कृषि तकनीक, वैज्ञानिक खेती और सामूहिक विपणन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया.

 

वहीं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जेएसएलपीएस, मनरेगा और अन्य विभागों के सहयोग से जिले में लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य के आम का विक्रय हुआ है.उन्होंने बताया कि जिले में स्ट्रॉबेरी की पायलट खेती सफल रही है, जिसे अब बड़े स्तर पर विस्तार दिया जाएगा.

 

कार्यशाला में एफपीओ के वित्तीय प्रबंधन, व्यवसाय विस्तार, विपणन रणनीति और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.उपायुक्त ने सभी एफपीओ को नियमित बैठकें आयोजित करने, वार्षिक व्यवसायिक योजना तैयार करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया.

 

कार्यशाला में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जेएसएलपीएस, प्रदान संस्था तथा जिले की सभी एफपीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही