Chaibasa News : उपायुक्त मनीष कुमार ने आनंदपुर प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में स्थित जर्जर विद्यालय भवनों को चिन्हित करने के निर्देश दिये. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय परिसरों में बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकत होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें...
किसी भी जर्जर भवन अथवा संरचना से विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा नहीं होना चाहिए. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को ऐसे भवनों का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.
समीक्षा बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की भी प्रगति की जानकारी ली गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिये.
राशन वितरण में विलंब की शिकायत पर उपायुक्त ने संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदार को दो दिनों के भीतर लंबित राशन का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उन्होंने सभी राशन दुकानदारों को निर्धारित तिथि पर शत-प्रतिशत राशन वितरण करने और लाभुकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने की हिदायत दी.
इसके अलावा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत स्वीकृत एवं निर्मित आवासों का भौतिक सत्यापन करने, मतदाता सूची विशेष गहण पुनरीक्षण के कार्य में तेजी लाने और पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश दिए गए.
उपायुक्त ने मुंडा नियुक्ति की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए. प्रखंड कार्यालय परिसर में दीदी कैफे का संचालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए. क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर हाई मास्ट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

