Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना. जहां उपायुक्त ने संबंधित मामलों की प्रकृति को समझते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जनता दरबार में प्राप्त कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया.
उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसलिए प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें:
जिन मामलों में संबंधित विभागों से जांच, सत्यापन अथवा अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने की जरूरत थी, उसे उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के पास भेज दिया. उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जनसामान्य से जुड़े मामलों में अधिकारी संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. किसी भी आवेदन के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए.
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जिला प्रशासन और आमजनों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं. प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े.
डीसी ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन आम लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में लगातार प्रयासरत है. इससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

