Search

 
 
 

Chaibasa News: डीसी मनीष कुमार ने चक्रधरपुर में विकास कार्यों का लिया जायजा

Chaibasa News: उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पात्र बच्चों का आधार नामांकन निर्धारित प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुचारू रूप से किया जाए. उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतने पर जोर देते हुए कहा कि छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए.
 
निर्देश देते डीसी मनीष कुमार

 Shambhu Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार शाम चक्रधरपुर प्रखंड पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कुदलीबाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन की प्रक्रिया का जायजा लिया. उन्होंने नामांकन व्यवस्था, आवश्यक दस्तावेज, अभिलेख संधारण तथा बच्चों और अभिभावकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी संबंधित कर्मियों से ली.

 

इसे भी पढ़ें:


उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पात्र बच्चों का आधार नामांकन निर्धारित प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुचारू रूप से किया जाए. उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतने पर जोर देते हुए कहा कि छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. साथ ही, नामांकन कार्य की नियमित निगरानी करने को कहा, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की संभावना न रहे. 


इसके अलावा उपायुक्त ने चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में कराए जा रहे फेवर ब्लॉक कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने फेवर ब्लॉक निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा परिसर की उपयोगिता और सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया.


उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और आम नागरिक पहुंचते हैं, इसलिए परिसर का स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक पर भी जोर दिया. निरीक्षण के दौरान पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, चक्रधरपुर बीडीओ कांचन मुखर्जी समेत प्रखंड व अंचल कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही