Search

 
 
 

Chaibasa News: चाईबासा में डीसी ने SIR कार्य का लिया जायजा, सत्यापन पर दिया विशेष जोर

पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने मतदान केंद्र संख्या 115 एवं 116 का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों का सत्यापन किया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने मतदान केंद्र संख्या 115 एवं 116 का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों का सत्यापन किया.

Uploaded Image
उन्होंने घर-घर भ्रमण अभियान की प्रगति, मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्त प्रपत्रों के संकलन, मतदाता विवरण के सत्यापन तथा डिजिटाइजेशन कार्य की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने गणना प्रपत्रों के ऑनलाइन डिजिटाइजेशन कार्य में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए. 

 

इसे भी पढ़ें:


उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लंबित कार्य स्वीकार्य नहीं होगा और सभी प्रविष्टियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरी की जाएं. साथ ही प्रत्येक प्रविष्टि की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक सत्यापन करने पर विशेष जोर दिया. 


इस दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-उप निर्वाचन पदाधिकारी, सदर अंचल अधिकारी, चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तथा संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही