Search

 
 
 

Chaibasa News: लान्डुपोदा पंचायत की विशेष ग्राम सभा में DDC हुए शामिल, विकास की प्राथमिकताओं पर जोर

Chaibasa News: ग्राम सभा में पंचायत के समग्र एवं समावेशी विकास को लेकर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई. साथ ही ग्रामीणों की आवश्यकताओं, समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा कर पंचायत की विकास प्राथमिकताएं चिन्हित की गईं.
 
किसानों को

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: सर्वांगीण योजना सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत गांधी जयंती के अवसर पर बंदगांव प्रखंड की लान्डुपोदा पंचायत में विशेष ग्राम सभा की बैठक हुई. इस बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, बीडीओ भीषम कुमार, जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति, प्रमुख पीटर घनश्याम तियु एवं मुखिया कुश पूर्ति सहित पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


इसे भी पढ़ें:


बैठक से पहले उप विकास आयुक्त ने पंचायत सचिवालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही परिसर में पौधारोपण भी किया.


ग्राम सभा में पंचायत के समग्र एवं समावेशी विकास को लेकर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई. साथ ही ग्रामीणों की आवश्यकताओं, समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा कर पंचायत की विकास प्राथमिकताएं चिन्हित की गईं. उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि ‘सबकी योजना, सबका विकास’ की भावना के अनुरूप ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन जनभागीदारी से किया जाना आवश्यक है. 


अभियान का उद्देश्य स्थानीय जरूरतों के आधार पर विकास योजनाओं को गति देना तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति, प्रमुख पीटर घनश्याम तियु, बीडीओ भीषम कुमार एवं मुखिया कुश पूर्ति ने भी ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया. 


उन्होंने शिक्षा, कृषि, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास पर जोर दिया. बैठक के दौरान बेहतर कृषि कार्य करने वाले शिवशंकर महतो, दुम्भी सुरीन समेत पांच किसानों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही