Search

 
 
 

Chaibasa News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों से जुड़ी समस्याओं को सुना.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों से जुड़ी समस्याओं को सुना. 

Uploaded Image
जनता दरबार में भूमि बंदोबस्ती, लीज बंदोबस्त, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, सेवा पुस्तिका में आवश्यक संशोधन, पारिवारिक सूची में नाम जोड़ने एवं त्रुटि सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), आवास योजनाओं, सड़क निर्माण एवं मरम्मत सहित अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

 

इसे भी पढ़ें:

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी आवेदनों का एक-एक कर अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की प्रकृति के अनुरूप शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव था, उनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया.


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी आवेदक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो पाता है.इस मौके पर विभिन्न विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही