Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: देवेंद्र माझी मेमोरियल लोकल फुटबॉल लीग का समापन, जगत माझी ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर स्थित मनीपुर मैदान में आयोजित स्व. देवेंद्र माझी मेमोरियल लोकल फुटबॉल लीग का सोमवार को समापन हो गया. समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगत माझी शामिल हुए.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर स्थित मनीपुर मैदान में आयोजित स्व. देवेंद्र माझी मेमोरियल लोकल फुटबॉल लीग का सोमवार को समापन हो गया. समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगत माझी शामिल हुए. फाइनल मुकाबले में डीपी ब्वॉयज द्रीपशीला ने एफसी पानीटंकी को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. 

Uploaded Image

विधायक जगत माझी विजेता टीम को टॉफी दे सम्मानित किया

द्रीपशीला की ओर से मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल प्रीतम सोय ने किया. शानदार प्रदर्शन के लिए प्रीतम सोय को फाइनल का मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट का मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. विधायक जगत माझी ने विजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर हौसला बढ़ाया.  जबकि जिला परिषद सदस्य जेपी महतो ने उपविजेता एफसी पानीटंकी को 10 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

विधायक जगत माझी ने कहा कि छोटे-छोटे खेल आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा कोशिश रही है कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं. उन्होंने खिलाड़ियों को जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

 

इस मौके पर मुखिया अशोक बांदा, उप प्रमुख दीपक एक्का, बामिया माझी, भीम सांडिल, अजय कच्छप, अश्वनी बघेल, चंचल रवानी, बंधना उरांव, शंकर मुंडारी, अजहर अली सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही