Search

 
 
 

Chaibasa News: छठ घाट पर अर्घ्य देने के बाद व्रती की हार्ट अटैक से मौत

Chaibasa News: कुम्हारटोली नदी किनारे स्थित छठ घाट पर व्रती लखी देवी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई. पूजा संपन्न होने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उनकी स्थिति गंभीर होते देख परिजन तत्काल उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
 
व्रती लखी देवी की हार्ट अटैक से मौत

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: छठ महापर्व के दौरान कुम्हारटोली नदी किनारे स्थित छठ घाट पर व्रती लखी देवी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई. बताया जाता है कि लखी देवी अपने परिवार के साथ कुम्हारटोली नदी किनारे स्थित छठ घाट पर अर्घ्य देने पहुंची थीं. पूजा संपन्न होने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उनकी स्थिति गंभीर होते देख परिजन तत्काल उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. 


इसे भी पढ़ें:


हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि लखी देवी के बेटे रमेश प्रजापति डॉक्टर एक्स-रे में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत हैं. मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही