Search

 
 
 

Chaibasa News : जगन्नाथपुर और नोवामुंडी की छह दवा दुकानों में ड्रग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण

Chaibasa News : ड्रग इंस्पेक्टर अबरार आलम ने जगन्नाथपुर की दो और नोवामुंडी की चार दवा दुकानों की जांच की. निरीक्षण के दौरान नशे के रूप में दुरुपयोग की जाने वाली दवाएं और कोडीन युक्त कफ सिरप नहीं मिले.
 
दवा दुकानों में ड्रग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण

Shambhu Kumar

 

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जगन्नाथपुर और नोवामुंडी की छह खुदरा दवा दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया.

 

 

ड्रग इंस्पेक्टर अबरार आलम ने जगन्नाथपुर की दो और नोवामुंडी की चार दवा दुकानों की जांच की. निरीक्षण के दौरान नशे के रूप में दुरुपयोग की जाने वाली दवाएं और कोडीन युक्त कफ सिरप नहीं मिले.

 

दवाओं की खरीद-बिक्री, स्टॉक बैलेंस और भंडारण से संबंधित अभिलेखों की जांच में स्थिति संतोषजनक पाई गई. दवा और सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप दवाओं का भंडारण भी सही मिला.

 

हालांकि, एक दुकान में साफ-सफाई की कमी पाई गई.संबंधित दुकानदार को नियमित सफाई करने और संक्रमण से बचाव के लिए ढक्कनयुक्त डस्टबिन रखने का निर्देश दिया गया. वहीं, दो दुकानों में अग्निशामक यंत्र नहीं मिले.

 

दुकानदारों को अविलंब अग्निशामक यंत्र लगाने को कहा गया. एक अन्य दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं पाया गया, जिसे एक सप्ताह के अंदर कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया.

 

ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी दुकानदारों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता पोस्टर प्रदर्शित करने तथा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों अथवा नजदीकी पुलिस थाने को देने का निर्देश दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही