Search

 
 
 

Chaibasa News: मतदाता जागरूकता को लेकर ELC प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, 18 नवंबर तक होंगी गतिविधियां

Chaibasa News: जिले में 18 नवंबर 2026 तक विद्यालय/महाविद्यालय, विधानसभा क्षेत्र एवं जिला स्तर पर विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे.
 
ईएलसी प्रतियोगिता का डीसी ने किया शुभारंभ

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने तथा सशक्त, समावेशी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से ईएलसी (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बुधवार को किया गया. जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. 

 

इसे भी पढ़ें:


इस अवसर पर अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के ईएलसी समन्वयक उपस्थित रहे.


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिले में 18 नवंबर 2026 तक विद्यालय/महाविद्यालय, विधानसभा क्षेत्र एवं जिला स्तर पर विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे. उन्होंने बताया कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर 7 नवंबर, विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 10 से 13 नवंबर तथा जिला स्तर पर 16 से 18 नवंबर तक प्रतियोगिताएं होंगी. 


इसके अतिरिक्त 10 नवंबर तक भाषण प्रतियोगिता 'आवाज' का विशेष आयोजन किया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. विशेष रूप से पहली बार मतदान के पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे.


उन्होंने ईएलसी समन्वयकों से प्रतियोगिताओं का प्रभावी संचालन एवं अधिकाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. साथ ही विद्यार्थियों से अपने परिवार और समुदाय के लोगों तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया. सभी पदाधिकारियों एवं ईएलसी समन्वयकों ने सशक्त, समावेशी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ ली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही