Search

Chaibasa News : गोइलकेरा में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Goilkera : हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के पश्चिमी सिंहभूम जिला की गोइलकेरा थाना क्षेत्र के डुमरिया स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जाता है कि बुजुर्ग डुमरिया गांव के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे.
 
Nitish Thakur

इसी दौरान अचानक एक ट्रेन आ गई और वे उसकी चपेट में आ गए. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गोईलकेरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर दी है. मृतक की पहचान एवं दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है. वहीं, पुलिस मृतक की पहचान को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही