Search

 
 
 

Chaibasa News : चक्रधरपुर में डायन का आरोप लगा बुजुर्ग महिला से मारपीट, 4 गिरफ्तार

Chakradharpur News : पीड़िता के फर्द बयान पर चक्रधरपुर थाना में 9 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस की टीम.

Chakradharpur News : चक्रधरपुर के दलकी-2 गांव में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


पीड़िता के फर्द बयान पर चक्रधरपुर थाना में 9 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. आरोपियों के अनुसार, गांव की सीमा मुण्डारी की तबीयत खराब थी. इसी को लेकर पीड़िता पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया और उसके साथ मारपीट की गई.


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व विशेष टीम बनाई गई. SDPO (एएसपी) डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के निर्देशन में टीम ने गांव पहुंचकर घरों में छापेमारी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सीमा मुण्डारी उर्फ चिकनी मुण्डारी, नन्दलाल मुण्डारी उर्फ नीलू मुण्डारी, बाया मुण्डारी उर्फ लुदु मुण्डारी व राजू मुण्डारी उर्फ मोटू मुण्डारी शामिल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही