Search

 
 
 

Chaibasa News : सारंडा जंगल में विस्फोट की चपेट में आकर हाथी जख्मी, हालत नाजुक

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सारंडा जंगल में विस्फोट की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.
 

Chaibasa :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सारंडा जंगल में विस्फोट की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. 

 

मछली पकड़ने गए ग्रामीणों ने घायल हाथी को देखा 

जानकारी के अनुसार, जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव के पास जंगल में रविवार की शाम कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने गए थे. तभी उनकी नजर घायल हाथी पर पड़ी.

 

हाथी की हालत बेहद खराब थी और वह ठीक से चल-फिर नहीं पा रहा था. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है.

 

वन विभाग हाथी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा ह. लेकिन उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. 

 

पहले हुए विस्फोट में घायल हुआ होगा हाथी

वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि दो दिन पहले चिरिया क्षेत्र के पोंगा जंक्शन के आसपास जंगल में विस्फोट की खबर सामने आई थी. आशंका जताई जा रही है कि उसी घटना में यह हाथी घायल हुआ होगा.

 

वहीं, स्थानीय पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय घोलटकर के अनुसार, हाथी कुछ दिन पहले ही घायल हुआ था और उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. 

 

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

सारंडा जंगल में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. जानकारी के मुताबिक, पूर्व में भी विस्फोटक सामग्री की चपेट में आने से कई हाथियों की मौत हो चुकी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही