Search

 
 
 

Ranchi News: सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत, 10 मई तक चलेगा अभियान

Ranchi: सदर अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत सोमवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ हुई. यह सप्ताह 10 मई 2026 तक मनाया जाएगा. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया. कार्यक्रम में राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों, डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई.
 

Ranchi: सदर अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत सोमवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ हुई. यह सप्ताह 10 मई 2026 तक मनाया जाएगा. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया.

 

कार्यक्रम में राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों, डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई. इस दौरान आग से बचाव, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूक किया गया.

 

इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह का थीम सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा जागरूक समाज रखा गया है. कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का संदेश दिया गया. 5 मई से 7 मई तक रोजाना दोपहर 3 बजे वेबिनार आयोजित करने की भी जानकारी दी गई और सभी कर्मियों से इसमें भाग लेने की अपील की गई.

 

अभियान निदेशक ने सभी जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से इस सप्ताह को गंभीरता से मनाने और लोगों में जागरूकता फैलाने को कहा. उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य अस्पतालों में आग की घटनाओं को रोकना, आपात स्थिति में बेहतर प्रतिक्रिया देना और मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

 

कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को फायर सेफ्टी असेसमेंट कर उसकी रिपोर्ट IHIP पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए. साथ ही फायर सेफ्टी ऑडिट कराने और अग्निशमन उपकरणों की जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

 

जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज, एग्जिट प्लान तैयार करना, मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इस दौरान फायर सेफ्टी कर्मियों ने PASS और RACE तकनीक की जानकारी भी दी.

 

इसी मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. इसमें एएनएम और लैब टेक्नीशियन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई. सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने अग्नि सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई.

 

कार्यक्रम में डॉ प्रवीण कर्ण, अतिन्दर उपाध्याय, डॉ बिमलेश सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर शाहनवाज, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रीती सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी और एएनएम स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही