Search

 
 
 

Chaibasa News : पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन तेज

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि चाईबासा के सारंडा के जंगल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार फायरिंग जारी है.
 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि चाईबासा के सारंडा के जंगल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार फायरिंग जारी है.

 

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों को जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया. इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया.

 

मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की सूचना मिल रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है. इलाके में भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है और पूरे जंगल क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान अभी जारी है और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं. मुठभेड़ के कारण आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही