Search

 
 
 

रिम्स-2 से लेकर स्वास्थ्य सुधार तक, राहुल गांधी के सामने रखी गई झारखंड की विकास रिपोर्ट

Ranchi: झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर राज्य के विकास कार्यों और जनहित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की. करीब आधे घंटे चली इस मुलाकात को लेकर इरफान अंसारी ने कहा कि इससे उनका मनोबल और जनसेवा का संकल्प और मजबूत हुआ है.
 

Ranchi: झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर राज्य के विकास कार्यों और जनहित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की. करीब आधे घंटे चली इस मुलाकात को लेकर इरफान अंसारी ने कहा कि इससे उनका मनोबल और जनसेवा का संकल्प और मजबूत हुआ है.

 

इरफान अंसारी के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना और महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना जरूरी है. उन्होंने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया.

 

मुलाकात के दौरान झारखंड में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा हुई. इरफान अंसारी ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में हो रहे कार्यों की जानकारी राहुल गांधी को दी. उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे बदलावों, रिम्स-2 निर्माण, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने की योजनाओं का भी उल्लेख किया.

 

इरफान अंसारी ने बताया कि राहुल गांधी ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि राज्य स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा की ओर बढ़ रहा है. मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने देश में बढ़ती महंगाई और आम लोगों की परेशानियों को लेकर चिंता जताई. उन्होंने अल्पसंख्यक, पिछड़े और कमजोर वर्गों की आवाज मजबूती से उठाने की बात कही.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि मुलाकात के अंत में राहुल गांधी ने उन्हें जनता के बीच लगातार काम करते रहने और संघर्ष जारी रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि भाजपा की धमकियों से घबराने की जरूरत नहीं है और जनता की आवाज बुलंद करते रहना चाहिए. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही