Search

 
 
 

Ranchi News : बी-फार्मा छात्र का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र

राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे बी-फार्मा के 19 वर्षीय छात्र अनीश कुमार ठाकुर का शव उसके कमरे में फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया.
 

Ranchi : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे बी-फार्मा के 19 वर्षीय छात्र अनीश कुमार ठाकुर का शव उसके कमरे में फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया. 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट (कॉपी) भी मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अनीश कुमार ठाकुर मूल रूप से रामगढ़ जिले के पतरातू का रहने वाला था. वह रांची की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था.

 

पढ़ाई के खर्च और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह एक स्थानीय मेडिकल हॉल में सेल्समैन के तौर पर भी काम करता था. दवा दुकान के संचालक ने अनीश को रहने के लिए एक कमरा मुहैया कराया था. इसी कमरे में मंगलवार को उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया.

 

सुसाइड नोट बरामद, प्रेम प्रसंग का अंदेशा

लोअर बाजार थाना पुलिस को घटनास्थल की जांच के दौरान अनीश के कमरे से एक कॉपी मिली है. इस कॉपी में अनीश ने आत्महत्या से पहले अपने दिल की बातें लिखी थीं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कॉपी में लिखे गए बयानों से प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग (Love Affair) का प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि किसी मानसिक तनाव या रिश्ते में अनबन के कारण छात्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया. हालांकि, पुलिस अभी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.

 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया गया है. कमरे से बरामद कॉपी को जब्त कर लिया गया है और उसमें लिखे गए तथ्यों की जांच की जा रही है. छात्र के मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR) को भी खंगाला जा रहा है ताकि मौत की असली वजह और आखिरी समय में वह किसके संपर्क में था, इसका पता लगाया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही