Search

 
 
 

Chaibasa News: बालकुंज के बच्चों की सुविधाओं में बढ़ोतरी, जनप्रतिनिधियों ने दी आवश्यक सामग्री

Chaibasa News: बालकुंज में रह रहे बच्चों की आवासीय एवं दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 10 बेड, गद्दे, तकिए, चादर और कंबल उपलब्ध कराए गए. इसके अलावा भोजन एवं दैनिक उपयोग के लिए प्लेट, कटोरी, गिलास और चम्मच सहित कुल 60 पीस बर्तन सेट तथा दो गैस चूल्हे और सिलेंडर भी प्रदान किए गए.
 
बालकुंज में आवासित बच्चों को मिली आवश्यक सामग्री

Shambhu Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के परिसदन, चाईबासा में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बालकुंज में आवासित बच्चों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की गई. झारखंड के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद सिंहभूम जोबा माझी, मंझगांव विधायक नीरल पुरती, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु एवं मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने बालकुंज संचालक को सामग्री प्रदान की. 

 

इसे भी पढ़ें:


बालकुंज में रह रहे बच्चों की आवासीय एवं दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 10 बेड, गद्दे, तकिए, चादर और कंबल उपलब्ध कराए गए. इसके अलावा भोजन एवं दैनिक उपयोग के लिए प्लेट, कटोरी, गिलास और चम्मच सहित कुल 60 पीस बर्तन सेट तथा दो गैस चूल्हे और सिलेंडर भी प्रदान किए गए. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बालकुंज में रह रहे बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है. 


बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ उनके समुचित विकास के लिए बेहतर वातावरण जरूरी है. उपलब्ध कराई गई सामग्री से बच्चों की आवासीय और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सुविधा होगी तथा बालकुंज की बुनियादी सुविधाएं और मजबूत होंगी. इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही