Search

 
 
 

Chaibasa News: जहरीले मशरूम खाने से पिता-पुत्री की तबियत बिगड़ी, अंजेदवेड़ा का मामला

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजेदवेड़ा गांव में जहरीले मशरूम खाने से पिता और पुत्री की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई. दोनों को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजेदवेड़ा गांव में जहरीले मशरूम खाने से पिता और पुत्री की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई. दोनों को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है.

Uploaded Image
बताया जाता है कि अंजेदवेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय चंद्र कुमार लोहार और उनकी 18 वर्षीय पुत्री शांति लोहार ने अपने घर के सामने पुआल पर उगे मशरूम को खाने योग्य समझ लिया. इसके बाद उन्होंने मशरूम की सब्जी बनाकर भोजन के साथ उसका सेवन किया. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

भोजन करने के कुछ ही समय बाद दोनों को उल्टी, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी. उनकी हालत लगातार बिगड़ती देख परिजनों ने तत्काल उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर निगरानी में रखा है. समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही