Search

 
 
 

Chaibasa News : कपड़ा गोदाम में लगी आग, हजारों का नुकसान

Chaibasa News : सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक गोदाम में रखे कुछ सामान जलकर राख हो चुके थे. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बच्चों द्वारा पटाखे फोड़ने के दौरान निकली चिंगारी से गोदाम में आग लगी होगी.
 
दुकान में लगी आग

Shambhu Kumar

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित चांदमारी रोड में रविवार को कपड़ा व्यवसायी आशीर्वाद कलेक्शन के गोदाम में आग लग गई. आग लगने से गोदाम में रखे कपड़े एवं अन्य सामान के जलने से 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बताया जाता है कि रविवार को गोदाम में अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी.

 

सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक गोदाम में रखे कुछ सामान जलकर राख हो चुके थे. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बच्चों द्वारा पटाखे फोड़ने के दौरान निकली चिंगारी से गोदाम में आग लगी होगी. 

 

हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली. वहीं, वार्ड पार्षद पूजा गिरि ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

 

गोदाम मालिक के अनुसार, आग से 50 हजार रुपये से अधिक के सामान के नुकसान का अनुमान है. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही