Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर में बकरीद को लेकर निकला फ्लैग मार्च

बकरीद पर्व को लेकर बुधवार शाम शहर में चक्रधरपुर थाना की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी,थाना प्रभारी अवधेश कुमार शामिल हुए.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बकरीद पर्व को लेकर बुधवार शाम शहर में चक्रधरपुर थाना की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी,थाना प्रभारी अवधेश कुमार शामिल हुए. पुलिस जवानों के साथ निकाला गया, यह फ्लैग मार्च चक्रधरपुर थाना से निकलकर थाना रोड, रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग, बाटा रोड, दंदासाई, चांदमारी, लोको कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर थाना पहुंचा.


थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने कहा कि विधि व्यवस्था को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है. उन्होंने बकरीद के दौरान लोगों को किसी भी तरह के अफवाह में न आने तथा शांति व सौहादपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की बात कहीं. इस मौके पर चक्रधरपुर थाना के अधिकारियों के अलावे पुलिस जवान मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही