Search

 
 
 

Chaibasa News: मुहर्रम को लेकर चक्रधरपुर में निकला फ्लैग मार्च, सौहार्द बनाए रखने की अपील

26 जून को मनाए जाने वाले मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से गुरुवार को अनुमंडल प्रशासन की ओर से पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: 26 जून को मनाए जाने वाले मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से गुरुवार को अनुमंडल प्रशासन की ओर से पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया.

फ्लैग मार्च का नेतृत्व पोड़ाहाट के एसडीपीओ सैयद अहमद ने किया. फ्लैग मार्च चक्रधरपुर थाना परिसर से निकाली गई. इसके बाद सुरक्षा बलों का दल एसबीआई चौक, भगत सिंह चौक होते हुए पवन चौक पहुंचा. वहां से राजबाड़ी रोड, दंदासाई, पोर्टरखोली समेत विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः पवन चौक पहुंचा.

 

फ्लैग मार्च के दौरान एसडीपीओ सैयद अहमद ने लोगों से मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में निकालने तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से ही पर्व शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकता है.

 

साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया. इस मौके पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिसकर्मी, अर्द्धसैनिक बलों के जवान तथा अन्य सुरक्षा कर्मी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही