Search

 
 
 

Simdega News: 24 घंटे में गुमशुदा बालिका सकुशल बरामद, बोलबा थाना प्रभारी की तत्परता लाई रंग

बोलबा थाना क्षेत्र के अलिंगुड़ निवासी बिहारी सिंह की पुत्री के गुमशुदा होने की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विकास कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की. लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के आधार पर गुरुवार को बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया.
 

Simdega: बोलबा थाना क्षेत्र के अलिंगुड़ निवासी बिहारी सिंह की पुत्री के गुमशुदा होने की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विकास कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की. लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के आधार पर गुरुवार को बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया. 

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया. बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने थाना प्रभारी विकास कुमार महतो एवं बोलबा पुलिस का आभार जताया. पुलिस ने आमजन से किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल थाना को देने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही