Search

 
 
 

Simdega: अघरमा में हादसा, गड्ढे में गिरी ट्रेलर, चालक की मौत

कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. लोहे का चदरा लेकर राउरकेला से रांची जा रही ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी.
 

Simdega/ Kolebira: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. लोहे का चदरा लेकर राउरकेला से रांची जा रही ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर अघरमा के पास पहुंची ही थी कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद ट्रेलर सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के नीचे दबने से चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला. इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही