Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नशा मुक्त झारखंड के संकल्प के साथ निकली जागरूकता मैराथन

Ranchi : मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुवार को रांची में एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री सुदिव्य कुमार ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हरी झंडी दिखाकर किया.

इसे भी पढ़ें...


इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड के युवाओं का प्रत्येक कदम नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत संदेश है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना झारखंड को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से मुक्त बनाना है और राज्य के युवा इस लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.


मैराथन दौड़ बापू वाटिका से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक आयोजित की गई. इसमें रांची के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों के अलावा खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर स्वस्थ और जागरूक समाज बनाने का संदेश दिया.


कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित युवाओं एवं नागरिकों को नशा मुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि राज्य का भविष्य युवाओं के हाथों में है और स्वस्थ, शिक्षित एवं जागरूक युवा ही झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं.


अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित समापन समारोह में मैराथन एवं साइकिल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया. पुरुष वर्ग में शरद अहीर ने प्रथम, सुभाष उरांव ने द्वितीय और गुलशन डूंगडूंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं, महिला वर्ग में पूजा सिंह प्रथम, निशा कुमारी द्वितीय और मंजू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.


मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड के युवाओं ने यह संकल्प लिया है कि वे न केवल नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे, बल्कि राज्य को मजबूत, समृद्ध और प्रगतिशील बनाने में भी सक्रिय योगदान देंगे. उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और जागरूक युवा ही विकसित झारखंड की सबसे बड़ी ताकत हैं.


कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. प्रदर्शनी के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई.


कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, युवा संगठन और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही