Search

 
 
 

Chaibasa News: दीपावली से पहले फूड सेफ्टी टीम एक्टिव, चलाया सघन जांच अभियान

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार शाम चक्रधरपुर के विभिन्न दुकानों में जांच पड़ताल किया. निरीक्षण के दौरान मिठाई दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे बिक्री काउंटर पर मिठाइयों के निर्माण की तिथि एवं आवश्यक लेबल संबंधी जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें.
 
मिष्ठान दुकान का निरीक्षण करते अधिकारी

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार शाम चक्रधरपुर के विभिन्न दुकानों में जांच पड़ताल किया. मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह ने इतवारी बाजार, पवन चौक एवं भगत सिंह चौक स्थित कुल 13 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की.


इसे भी पढ़ें:

 
इनमें मिठाई दुकानें, रेस्टोरेंट, ठेला-खोमचा संचालक, खुदरा खाद्य दुकानें एवं केक की दुकानें शामिल रहीं. जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, उनकी वैधता, रखरखाव, साफ-सफाई तथा खाद्य सुरक्षा से संबंधित आवश्यक मानकों की पड़ताल की गई. अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से लगभग 5.5 किलोग्राम एक्सपायरी खाद्य पदार्थ बरामद किए गए. इनमें चायपत्ती, शिशु आहार (सेरेलैक) एवं मसालों जैसे पैकेटबंद खाद्य पदार्थ शामिल थे.

 
साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया. इसके अतिरिक्त, एक मिठाई दुकान में लगभग 1.5 किलोग्राम फफूंद लगे लड्डू पाए गए. इन्हें भी तत्काल मौके पर ही नष्ट कराया गया. संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी करते हुए भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त चेतावनी दी गई.


निरीक्षण के दौरान मिठाई दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे बिक्री काउंटर पर मिठाइयों के निर्माण की तिथि एवं आवश्यक लेबल संबंधी जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें. साथ ही खाद्य पदार्थों की पैकिंग एवं परोसने में समाचार पत्रों का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया. 


वहीं ठेला-खोमचा संचालकों सहित अन्य खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में निर्धारित मात्रा एवं सीमा के भीतर केवल अनुमन्य खाद्य रंगों का इस्तेमाल करने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही