Search

 
 
 

Chaibasa  News : वार्ड 9 में पीसीसी सड़क और कलवर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास

Chakradharpur News :नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और वार्ड पार्षद शेखावत हुसैन ने संयुक्त रूप से राजेश प्रसाद के घर से गुमटी सैलून होते हुए कोलचाकड़ा तक बनने वाली पीसीसी सड़क व कलवर्ट निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. इस निर्माण कार्य के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्या से राहत मिलेगी.
 
चक्रधरपुर नगर परिषद

Shambhu Kumar

 

Chakradharpur News : पश्चिमी सिंहभूम जिले की चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में विकास कार्यों को गति देते हुए पीसीसी सड़क और कलवर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.

 

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और वार्ड पार्षद शेखावत हुसैन ने संयुक्त रूप से राजेश प्रसाद के घर से गुमटी सैलून होते हुए कोलचाकड़ा तक बनने वाली पीसीसी सड़क व कलवर्ट निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. इस निर्माण कार्य के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्या से राहत मिलेगी.

 

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना नगर परिषद की प्राथमिकता है. सड़क और नाली जैसी आधारभूत सुविधाओं के बेहतर होने से आम लोगों को काफी राहत मिलती है.

 

उन्होंने कहा कि वार्डों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास से वंचित न रहे.

 

निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा. साथ ही, इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद शेखावत हुसैन, सन्नी खान, शहनवाज खान, जीसान, आसिफ, मोहम्मद रकीब, संतोष कुमार यादव सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही