Search

 
 
 

निशा के पिता हंदू भगत बोले- ‘CBI से उम्मीदें जगी, हमने जांच एजेंसी को बहुत कुछ बताया है ’

Nisha Bhagat Suicide CBI Enquiry हंदू भगत ने बताया कि आगे जांच एजेंसी को जब भी जरूरत होगी, वह उपस्थित हो जाएंगे.  वे अपने स्तर से कई जरूरी दस्तावेज और साक्ष्य हासिल करने की कोशिशों में जुटे हैं. इसे वे जांच एजेंसी की इजाजत पर जल्दी ही उपलब्ध करा सकते हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi: आदिवासी नेता निशा भगत की मौत के मामले में सीबीआई की तफ्तीश तेज हुई है. सीबीआई की कई टीम एक साथ छानबीन में जुटी है. इस बीच निशा भगत के पिता हंदू भगत ने भी अपना बयान जांच एजेंसी को दिया है. उन्होंने बताया कि सीबीआई की जांच शुरू होने से परिवार की उम्मीदें जगी है. इससे पहले पुलिस के रवैये से हताश-निराश थे. बेटी निशा की मौत के बाद से ही हमारी नजरें सीबीआई की ओर लगी थी. अब साजिश करने वालों के लिए बचना मुश्किल होगा.

 

 

रांची पुलिस की एसआईटी ने फिर कोई संपर्क साधा है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अब पुलिस का इस केस में काम क्या है. इससे पहले गुमला आए पुलिस अधिकारियों को उन्होंने विनम्रता से बयान देने से मना कर दिया था. पुलिस की जांच पर पहले ही दिन से कोई भरोसा नहीं था. इस बीच सीबीआई के सामने हमने अपनी बात बतायी है. आगे जांच एजेंसी को जब भी जरूरत होगी, वह उपस्थित हो जाएंगे.  हंदू भगत ने बताया कि वे अपने स्तर से कई जरूरी दस्तावेज और साक्ष्य हासिल करने की कोशिशों में जुटे हैं. इसे वे जांच एजेंसी की इजाजत पर जल्दी ही उपलब्ध करा सकते हैं. 


सीबीआई ने दर्ज की है प्राथमिकी

 

गौरतलब  है कि निशा भगत आत्महत्या मामले में दिल्ली सीबीआई की विशेष अपराध शाखा-1 में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. निशा भगत ने छह नवंबर को कथित तौर पर आत्महत्या की थी. इस घटना के सिलसिले में उनके पिता हंदू भगत की शिकायत पर पिठौरिया थाने में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ प्राथमिकी (114/2026) दर्ज की गयी है. सीबीआई दिल्ली की विशेष अपराध शाखा ने मामले की जांच के लिए पिठौरिया थाने में दर्ज प्राथमिकी को ही रिजस्टर किया है.


इसी महीने 6 नवंबर को पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित डहू टोली में अपने आवास पर निशा भगत ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इससे पहले वह फेसबुक लाइव पर आई थीं. लाइव में रोते हुए निशा ने अपनी परेशानी साझा की थीं. लाइव वीडियो में उन्होंने जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों पर कथित तौर पर प्रताड़ना और पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे.


अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा के घर पर सर्च 

 

17 नवंबर को निशा भगत की मौत के मामले में सीबीआई की टीम ने करीब सात घंटे तक अजय तिर्की के रांची के पहाड़ी टोला स्थित आवास पर और ज्योत्सना केरकेट्टा के आवास पर छानबीन के के साथ लंबी पूछताछ की है. इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के फोन, दस्तावेज अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण भी खंगाले हैं. साथ ही कुछ दस्तावेज और अन्य सामान जब्त किए गए हैं.  इसके अलावा सीबीआई की एक टीम ने निशा भगत के डहूटोली स्थित उस घर पर भी पहुंची, जहां पर उसने आत्महत्या की थी. जांच टीम ने वहां क्राइम सीन भी रिक्रियेट किया है. 

 
उधर सीबीआई की एक टीम ने ज्योत्सना केरकेट्टा के नगड़ाटोली स्थित आवास पर छानबीन की है. साथ ही एक अन्य टीम निशा भगत के डहूटोली स्थित उस घर पर भी पहुंची, जहां पर उसने आत्महत्या की थी. टीम ने 17-18 नवंबर को वहां क्राइम सीन भी रिक्रियेट किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही