Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: जेकेएआई झारखंड के 4 कराटेकारों को 2nd  डॉन ब्लैक बेल्ट, 27 को 1st डॉन ब्लैक बेल्ट मिला

एक दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे ट्रेनिंग कैंप एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा एग्जाम का आयोजन जेकेएआई पश्चिमी सिंहभूम के मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत जेवियर स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कराटे प्रशिक्षण शिविर में राज्य से लगभग 150 कराटे कारों ने भाग लिया.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Sukesh kumar

Chaibasa: एक दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे ट्रेनिंग कैंप एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा एग्जाम का आयोजन जेकेएआई पश्चिमी सिंहभूम के मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत जेवियर स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कराटे प्रशिक्षण शिविर में राज्य से लगभग 150 कराटे कारों ने भाग लिया. विशेषकर ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा एग्जाम में 31 कराटे कारों ने भाग लिया जिन में 4 कराटेकारों को द्वितीय डॉन एवं 27 कराटे कारों को प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त हुआ.

 
यह ग्रेडिंग परीक्षा मुंबई से आए हुए जेकेए इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर सह मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सिहान आनंद रत्ना ब्लैक बेल्ट सातवीं डॉन जापान के द्वारा लिया गया. इस परीक्षा को सफल बनाने में सेंसाई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट छठवीं डॉन जापान एवं डॉक्टर अमरेश अनीश ब्लैक बेल्ट तृतीय डॉन जापान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

 

इसे भी पढ़ें:


कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में किहोन,  काता और कुमीते की परीक्षा ली गई. ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा एक्जाम की परीक्षा में द्वितीय डिग्री में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तनुश्री यादव एवं प्रथम डिग्री ब्लैक बेल्ट की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भाविनी कुमारी एवं सौरभ विरूली ने किया. 

 

परीक्षा का परिणाम 

द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वालों में तनुश्री यादव, विना मुंडा, अमन तियु, एवं आयन तियु के नाम रहा. वहीं, प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वालों में सुप्रिया कुमारी, आशी प्रिया, आफशीन फातिमा, स्नेहा सोय, वैदिका सहाय, जोशीना तुबीड, जिकरा हयात, भाविनी कुमारी, अंतरा कुमारी, प्रियंका कारवा,  सिमरन सिद्धू, समृद्धि जारिका, खनक  कारवा, सनाया बोदरा, दीक्षा सुंडी, भूमिका बिरुली, अनुग्रह प्रेम गुड़िया, अंश मछुवा, माहिर विल्सन गागराई, समर सिंह कुंटिया, जीत बलराज तांती, अमन बारी, सौरभ बिरुली, रूबेन हेरेंज, लॉरेंस पूर्ति, सीनूराम ईचागुटू, आयुष देवगम ने सफलता पाई यह जानकारी जेकेए इंडिया झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई  पंकज कुमार सिंह ने दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही