Search

 
 
 

Chaibasa News : मंडल कारा में हुई 'मुलाकात से न्याय तक' विधिक सहायता डेस्क की शुरुआत

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मौहम्मद शाकिर  के मार्गदर्शन में प्राधिकार
 
  • बंदियों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क विधिक सेवायें, ले सकेंगे कानूनी जानकारी 

Sukesh kumar


Chaibasa  : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मौहम्मद शाकिर  के मार्गदर्शन में प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा परिसर के मुलाक़ाती कक्ष के समीप मुलाकात विधिक सहायता डेस्क का संचालन प्राधिकार के द्वारा आरंभ किया गया.

 

इसके संबंध में और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह हेल्प डेस्क कारा के बाहर स्थित है और बंदियों से मिलने के लिए आने वाले उनके परिजनों को निःशुल्क विधिक सहायता और सेवायें प्रदान करेगा. इस डेस्क के माध्यम से लोगों को होने वाली समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. वे बंदियों के मामले की स्तिथि की जानकारी ले सकेंगे.

 

बंदियों की किसी भी परेशानी को भी परिजनों के द्वारा संज्ञान में लाया जा सकता है. जिन बंदियों को अधिवक्ता की आवश्यकता होगी उनको निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा. मुलाकात से न्याय तक की परिकल्पना साकार हो सकती है. उन्होंने आगे बताया की इस डेस्क में लीगल व डिफेंस कौन्सिल के प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद, उप प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास, सहायक रत्नेश

 

कुमार और पूजा कुमारी तथा अधिकार मित्र सूरज ठाकुर और रेणु देवी क्रमवार उपस्थित रहेंगे. किसी भी को जानकारी या अधिवक्ता के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रखा जा सकता, प्राधिकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का है और इसके लिए वह सजग और सुलभ है. इस कार्यक्रम के दौरान कारा के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही