Search

 
 
 

Chaibasa News : सांप के डंसने से बच्ची की मौत, परिवार में मातम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ा जयपुर गांव में ज़हरीले सांप के डंसने से एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Chaibasa (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ा जयपुर गांव में ज़हरीले सांप के डंसने से एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई.मृतका की पहचान विक्रम देवगम की पुत्री सुष्मिता देवगम के रूप में हुई है.घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.बताया जाता है कि गुरुवार देर रात सुष्मिता अपनी बड़ी बहन के साथ घर में जमीन पर सो रही थी. 

 

 

रात करीब दो बजे एक ज़हरीला सांप घर में घुस आया और उसने बच्ची के पैर में डंस लिया. दर्द से सुष्मिता चीख उठी, जिससे उसकी बड़ी बहन की नींद खुल गई. बहन ने एक सांप को घर से बाहर निकलते हुए देखा. इसके बाद परिजनों ने बच्ची को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ती चली गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.इसकी सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही