Search

 
 
 

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम में श्रद्धा से हुई मां विपद तारिणी की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

पश्चिमी सिंहभूम जिले में मां विपद तारिणी की पूजा श्रद्धाभाव के साथ की गई.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa :  पश्चिमी सिंहभूम जिले में मां विपद तारिणी की पूजा श्रद्धाभाव के साथ की गई.इस अवसर पर चाईबासा,चक्रधरपुर,जगन्नाथपुर,मझगांव,नोवामुंडी,गोइलकेरा,सोनुआ, मनोहरपुर,बंदगांव प्रखंड की कराईकेला स्थित माता काली मंदिर,दुर्गा मंदिर व अन्य मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.

 

 

Uploaded Image

श्रद्धालुओं ने विपदतारणी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.जहां माता को तेरह किस्म के फल, फूल, 13 पान पत्ता, लौंग-ईलायची इत्यादि चढ़ाये गये. साथ ही श्रद्धालुओं ने 13 गांठ वाले रक्षा डोर भी अपने हाथों में बंधवाया. 

 

ऐसी मान्यता है कि माता विपद तारिणी की पूजा करने से श्रद्धालुओं के संकट दूर होते हैं. रथ पूजा के दौरान माता विपद तारिणी की पूजा की जाती है.रथ यात्रा के दौरान शनिवार को माता विपदतारणी की पूजा की गई थी,पुनः मंगलवार को श्रद्धालुओं ने माता विपद तारिणी की पूजा अर्चना की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही