Search

 
 
 

Chaibasa News: साई देवस्थान में श्रद्धाभाव के साथ मना गुरु पूर्णिमा

पश्चिमी सिंहभूम जिले की चक्रधरपुर के शीतला मंदिर के समीप स्थित साई देवस्थान में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले की चक्रधरपुर के शीतला मंदिर के समीप स्थित साई देवस्थान में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया.इस अवसर पर शिरडी साई मंदिर में बुधवार सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हो गई.श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिरडी साई बाबा की प्रतिमा के समीप पूजा अर्चना कर माथा टेका.

 

इस मौके पर शिरडी साई बाबा का अभिषेक किया गया.जिसके बाद मध्याह्न आरती के दौरान आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश साव,डॉ.विजय सिंह गागराई,भाजपा नगर अध्यक्ष अनूप दुबे समेत अन्य गणमान्य लोगों ने साई देवस्थान पहुंचकर शिरडी साई बाबा के समीप माथा टेकर पूजा अर्चना की. दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया.इस मौके पर समाजसेवी आनंद दोदरजाका, आदर्श दोदराजका समेत शिरडी साईं भक्त मंडल के सभी सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद थे.

 

Uploaded Image

 शीतला मंदिर के समीप से निकाली गई पालकी सह शोभा यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं के भीड़


गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर बुधवार शाम बाजे गाजे के साथ शीतला मंदिर के समीप साईं देवस्थान से पालकी सह शोभा यात्रा निकाली गई. जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पालकी यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में निशान लिए हुए शिरडी साईं बाबा की जयकार करते हुए चल रहे थे. इस दौरान जगह-जगह पालकी यात्रा का स्वागत भी किया गया. साथ ही लोगों ने पालकी यात्रा के दौरान फूल भी बरसाए.पालकी यात्रा शीतला मंदिर से पुराना रांची रोड, भगत सिंह चौक, महात्मा गांधी स्कूल, थाना रोड, पुराना बस्ती, राजबाड़ी रोड, पवन चौक, बाटा रोड होते हुए वापस साईं देवस्थान मंदिर आकर समाप्त हुई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही